क्या प्रेगनेंसी में पैरों में दर्द रहता है?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 16:59

प्रेगनेंसी के दौरान पैरों में हो रहा है दर्द?
प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में हार्मोनल चेंजेस होते हैं, जिसके कारण शरीर में कई तरह की समस्याएं होती हैं। इन्हीं में एक है पैरों में दर्द या ऐंठन होना। प्रेगनेंसी में बिना डॉक्टर की सलाह से किसी भी दर्द निवारक दवाओं का सेवन करना शिशु के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए आप गर्भवास्था में कुछ घरेलू उपायों की मदद से पैर दर्द से राहत पा सकती हैं।

मां बनना एक औरत के लिए जीवन का सबसे सुखद अहसास होता है। हालांकि इस दौरान महिला को कई तकलीफों से भी गुजरना पड़ता है। शरीर में कई तरह के बदलाव होता हैं जैसे कि वजन का बढ़ना और हार्मोनल चेंजेस। इन कारणों से शरीर में कई तरह की परेशानियां होती हैं। प्रेगनेंसी में लगभग सभी महिलाओं को पैर में दर्द या ऐंठन की समस्या होती है। कभी-कभी तो यह दर्द बहुत तकलीफदेह हो जाता है। लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान किसी भी तरह की दर्द निवारक दवाओं का सेवन करना गर्भ में पल रहे शिशु के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए इससे परहेज करना चाहिए। इस दौरान आप कुछ घरेलू उपायों की सहायता से पैर दर्द की तकलीफ से राहत पा सकती हैं। इससे साइड-इफेक्ट्स का भी खतरा नहीं रहता है और दर्द से राहत भी मिलती है। जानते हैं प्रेगनेंसी के दौरान पैर दर्द को कम करने के लिए घरेलू उपायों के बारे में।

प्रेगनेंसी में क्यों होता है पैरों में दर्द

आमतौर पर महिलाओं को गर्भावस्था की दूसरी या तीसरी तिमाही में पैरों में दर्द होने लगती है। हालांकि यह बहुत आम बात होती है। दरअसल इस दौरान वजन बढ़ने, पैरों में सूजन आने, हार्मोनल बदलाव और थकान आदि जैसे कारणों से पैर में दर्द होता है।
प्रेगनेंसी में गर्भाशय के बढ़ने के कारण पैरों से हृदय तक रक्त संचार करने वाली नसों पर दबाव पड़ता है। इससे रक्त परिसंचार में समस्या आ सकती है जिस कारण पैरे में दर्द होने लगता है।
प्रेगनेंसी के दौरान प्रोजेस्टेरोन हार्मोन आपके पैरों की मांसपेशियों को प्रभाविक करता है जोकि पैर दर्द या पैरों में ऐंठन का कारण बनते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info